IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(4):722-726

आत्म-प्रत्यय (Self-Concept) एवं अध्ययन आदतों का माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षिक लब्धि से सह-संबंधात्मक अध्ययन

Author Name: Dr. Shailesh Kumar Yadav;  

1. Assistant Professor, Teacher Education (B.Ed.), Kishori Raman Teacher's Training College, Mathura, Uttar Pradesh, India (Affiliated by Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra)

Paper Type: research paper
Article Information
Paper Received on: 2026-07-05
Paper Accepted on: 2026-08-09
Paper Published on: 2026-08-12
Abstract:

प्रस्तुत शोध का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के आत्म-प्रत्यय एवं अध्ययन आदतों का उनकी शैक्षिक लब्धि के साथ सह-संबंध ज्ञात करना था। इस अध्ययन में सह-संबंधात्मक शोध विधि (Correlational Research Method) का प्रयोग किया गया। न्यादर्श के रूप में स्तरित यादृच्छिक न्यादर्शन प्रविधि द्वारा कक्षा नवमी एवं दशमी के 300 विद्यार्थियों (150 छात्र एवं 150 छात्राएँ) का चयन किया गया। आँकड़ा-संकलन हेतु डॉ. आर.के. सारस्वत की आत्म-प्रत्यय प्रश्नावली, पाल्सेन एवं शर्मा की अध्ययन आदत मापनी (PSSHI) तथा विद्यार्थियों के पूर्व वार्षिक परीक्षा-फल का उपयोग किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु पियर्सन के गुणन-आघूर्ण सह-संबंध गुणांक तथा 't'-परीक्षण का प्रयोग किया गया। अध्ययन के प्रमुख निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि आत्म-प्रत्यय एवं शैक्षिक लब्धि के बीच तथा अध्ययन आदतों एवं शैक्षिक लब्धि के बीच धनात्मक एवं सार्थक सह-संबंध विद्यमान है। शोध के परिणाम शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा-नीति निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण शैक्षिक निहितार्थ प्रस्तुत करते हैं।

Keywords:

आत्म-प्रत्यय, अध्ययन आदतें, शैक्षिक लब्धि, माध्यमिक स्तर, सह-संबंध।

How to Cite this Article:

Dr. Shailesh Kumar Yadav. आत्म-प्रत्यय (Self-Concept) एवं अध्ययन आदतों का माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षिक लब्धि से सह-संबंधात्मक अध्ययन. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(4):722-726


Download PDF