International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2025;4(2):517-522
डिजिटल मीडिया और युवा आदिवासी महिलाओं का शैक्षिक सशक्तिकरण : बांसवाड़ा जिले का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Author Name: विजय सिंह; डॉ. हितेंद्र सिंह राठौड़;
Paper Type: research paper
Article Information
Abstract:
डिजिटल प्रौद्योगिकी के तीव्र विस्तार ने शिक्षा के स्वरूप, ज्ञान तक पहुँच तथा सीखने की प्रक्रियाओं में व्यापक परिवर्तन उत्पन्न किया है। विशेष रूप से डिजिटल मीडिया ने सामाजिक रूप से वंचित एवं हाशिये पर स्थित समुदायों के लिए शैक्षिक अवसरों के नए द्वार खोले हैं। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य बांसवाड़ा जिले की आदिवासी युवा महिलाओं के शैक्षिक सशक्तिकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका का समाजशास्त्रीय विश्लेषण करना है। अध्ययन 200 आदिवासी छात्राओं से प्राप्त प्राथमिक आंकड़ों पर आधारित है। शोध में वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति का उपयोग किया गया तथा भारित माध्य, रैंकिंग मैथड एवं तुलनात्मक विश्लेषण द्वारा आंकड़ों का अध्ययन किया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि डिजिटल मीडिया का सर्वाधिक प्रभाव अध्ययन सामग्री की उपलब्धता, विषयों की बेहतर समझ, शैक्षिक जानकारी तक पहुँच तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर देखा गया। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि डिजिटल मीडिया आदिवासी युवतियों के ज्ञान संसाधनों तक पहुँच का लोकतंत्रीकरण कर रहा है, किन्तु इंटरनेट कनेक्टिविटी, डिजिटल उपकरणों की सीमित उपलब्धता तथा डिजिटल विभाजन जैसी चुनौतियाँ अभी भी मौजूद हैं। निष्कर्षतः डिजिटल मीडिया आदिवासी महिलाओं के शैक्षिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है।
Keywords:
डिजिटल मीडिया, आदिवासी महिला, शैक्षिक सशक्तिकरण, डिजिटल विभाजन, डिजिटल साक्षरता ।
How to Cite this Article:
विजय सिंह,डॉ. हितेंद्र सिंह राठौड़. डिजिटल मीडिया और युवा आदिवासी महिलाओं का शैक्षिक सशक्तिकरण : बांसवाड़ा जिले का एक समाजशास्त्रीय अध्ययन. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2025: 4(2):517-522
Download PDF