IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(3):383-387

ऑनलाइन गेमिंग के आसक्त किशोर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन

Author Name: पूजा शर्मा;   डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव;  

1. पीएच.डी. शोधार्थी, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय), उदयपुर, राजस्थान, भारत

2. शोध निर्देशिका एवं एसोसिएट प्रोफेसर, लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर, राजस्थान, भारत

Paper Type: research paper
Article Information
Paper Received on: 2026-04-13
Paper Accepted on: 2026-05-23
Paper Published on: 2026-05-26
Abstract:

यह अध्ययन दर्शाता है कि मानसिक स्वास्थ्य किशोरों के व्यक्तित्व विकास का मूल आधार है, परंतु डिजिटल युग में सोशल मीडिया और विशेषतः ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती आसक्ति के कारण उनके भावनात्मक संतुलन, एकाग्रता, नींद, सामाजिक संबंधों और आत्म-नियंत्रण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी संदर्भ में शोध का उद्देश्य ऑनलाइन गेमिंग के आसक्त किशोर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ग्रामीण-शहरी, राजकीय-निजी विद्यालय तथा छात्र-छात्रा समूहों के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण करना रहा। सर्वेक्षण विधि के अंतर्गत उदयपुर संभाग के 320 विद्यार्थियों पर मानकीकृत मानसिक स्वास्थ्य मापनी का उपयोग कर आँकड़ों का विश्लेषण किया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य के विद्यालय, परिवार और सहपाठी संबंधी आयामों में शहरी विद्यार्थियों पर प्रभाव अधिक है तथा विद्यालयीय प्रकार और लिंग के आधार पर भी महत्वपूर्ण अंतर पाए गए। अध्ययन वर्तमान समय में इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह जोखिमग्रस्त किशोर समूहों की पहचान कर शिक्षकों, अभिभावकों और परामर्शदाताओं को संतुलित तकनीकी उपयोग, भावनात्मक सहयोग और समन्वित हस्तक्षेप की दिशा में उपयोगी आधार प्रदान करता है।

Keywords:

मानसिक स्वास्थ्य, ऑनलाइन गेमिंग, किशोर, परिवार, विद्यालय, सहपाठी, डिजिटल प्रभाव

How to Cite this Article:

पूजा शर्मा,डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव. ऑनलाइन गेमिंग के आसक्त किशोर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(3):383-387


Download PDF