IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(4):727-731

समय प्रबंधन कौशल एवं अध्ययन आदतों का माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की शैक्षिक लब्धि पर प्रभाव: एक अनुभवजन्य अध्ययन

Author Name: Dr. Shailesh Kumar Yadav;  

1. Assistant Professor, Teacher Education (B.Ed.), Kishori Raman Teacher's Training College, Mathura, Uttar Pradesh, India (Affiliated by Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra)

Abstract

प्रस्तुत अनुभवजन्य अध्ययन का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के समय प्रबंधन कौशल एवं अध्ययन आदतों का उनकी शैक्षिक लब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का परीक्षण करना था। इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया। स्तरित यादृच्छिक न्यादर्शन प्रविधि द्वारा कक्षा नवमी एवं दशमी के 320 विद्यार्थियों (160 छात्र एवं 160 छात्राएँ) का चयन किया गया। आँकड़ा-संकलन हेतु समय प्रबंधन व्यवहार मापनी (मैकन आदि पर आधारित हिंदी रूपांतरण), पाल्सेन एवं शर्मा की अध्ययन आदत मापनी (PSSHI) तथा विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा-फल का उपयोग किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन, पियर्सन सह-संबंध, 't'-परीक्षण एवं बहु-प्रतिगमन विश्लेषण (Multiple Regression) का प्रयोग किया गया। निष्कर्षों से यह स्पष्ट हुआ कि समय प्रबंधन कौशल एवं अध्ययन आदतें दोनों का शैक्षिक लब्धि पर सार्थक एवं धनात्मक प्रभाव है तथा दोनों चर मिलकर शैक्षिक लब्धि की सार्थक भविष्यवाणी करते हैं।

Keywords

समय प्रबंधन कौशल, अध्ययन आदतें, शैक्षिक लब्धि, माध्यमिक स्तर, प्रतिगमन विश्लेषण।