International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(2):802-806
महिला सशक्तिकरण में शिक्षा और सोशल मीडिया की भूमिकाः एक समाजशास्त्रीय अध्ययन
Author Name: चांदनी कुमारी; डॉ. कविता कुमारी;
Abstract
महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति एवं समृद्धि का महत्वपूर्ण संकेत है। इसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया जाता है। यह केवल एक नारीवादी विचार नहीं, बल्कि समाज की समग्र प्रगति के लिए आवश्यक है। शिक्षा और सोशल मीडिया ने महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह अध्ययन भागलपुर जिले में शिक्षा और सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया को समझने का प्रयास करता है। शिक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अध्ययन उद्देश्यः महिलाओं के सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका का अध्ययन। सोशल मीडिया के प्रभाव से महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में बदलाव को समझना। डिजिटल जागरूकता और शिक्षा से महिला सशक्तिकरण की संभावनाओं का आकलन। महिला सशक्तिकरण में आने वाली चुनौतियों की पहचान।
अध्ययन पद्धतिः इस अध्ययन में गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों विधियों का उपयोग किया गया। उत्तरदाता का चुनाव सैंपलिंग विधि से किया गया है। प्राथमिक डेटा के लिए साक्षात्कार, अनुसूची,अवलोकन का सहारा लिया गया, जबकि द्वितीयक स्रोतों में सरकारी रिपोर्ट, एनजीओ के दस्तावेज और पूर्ववर्ती शोध-पत्र शामिल किए गए। प्राप्त डेटा का विश्लेषण सांख्यिकी की पद्धति से किया गया है।निष्कर्ष एवं सुझावःभागलपुर जिले में शिक्षा और सोशल मीडिया ने महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बनी हुई है। शिक्षा और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग से महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।
Keywords
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सोशल मीडिया, आत्मनिर्भरता, महिलाएं