IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(3):1167-1169

कॉलेज छात्र-छात्राओं के आत्म-प्रत्यय के विभिन्न आयामों का तुलनात्मक अध्ययन

Author Name: Mahima Sharma;   Kavita Agarwal;  

1. PG Scholar, Department of Psychology, S.R.K.(PG), College, Firozabad, Uttar Pradesh, India

2. Associate Professor, Department of Psychology, S.R.K.(PG), College, Firozabad, Uttar Pradesh, India

Paper Type: research paper
Article Information
Paper Received on: 2026-05-10
Paper Accepted on: 2026-06-23
Paper Published on: 2026-06-30
Abstract:

प्रस्तुत शोध अध्ययन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के आत्म-प्रत्यय (Self-Concept) के विभिन्न आयामों का तुलनात्मक अध्ययन करने के उद्देश्य से किया गया है। आत्म-प्रत्यय व्यक्तित्व का एक केंद्रीय निर्धारण तत्व है, जो व्यक्ति को स्वयं के अस्तित्व, क्षमताओं और संपूर्ण परिवेश के प्रति सकारात्मक या नकारात्मक दृष्टिकोण से अवगत कराता है। इस अध्ययन में फिरोजाबाद शहर के दो महाविद्यालयों से कुल 140 विद्यार्थियों (70 छात्र और 70 छात्राएँ) को न्यादर्श (Sample) के रूप में लिया गया है। डेटा संकलन के लिए डॉ. आर.के. सारस्वत द्वारा विकसित 'आत्म-प्रत्यय प्रश्नावली' (Self-Concept Questionnaire) का उपयोग किया गया है। प्राप्तांकों के सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु मध्यमान (Mean), मानक विचलन (S.D.) और 'टी' मूल्य (t-value) की गणना की गई है। अध्ययन के परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि शारीरिक, सामाजिक, शैक्षणिक, नैतिक और बौद्धिक आयामों में छात्र-छात्राओं के मध्य सार्थक अंतर पाया गया है, जबकि भावनात्मक आयाम में कोई सार्थक अंतर नहीं देखा गया है।

Keywords:

आत्म-प्रत्यय, शारीरिक आयाम, सामाजिक आयाम, भावनात्मक आयाम, शैक्षणिक आयाम, नैतिक आयाम, बौद्धिक आयाम, महाविद्यालय छात्र-छात्राएँ।

How to Cite this Article:

Mahima Sharma,Kavita Agarwal. कॉलेज छात्र-छात्राओं के आत्म-प्रत्यय के विभिन्न आयामों का तुलनात्मक अध्ययन. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(3):1167-1169


Download PDF