IJ
IJCRM
International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary
ISSN: 2583-7397
Open Access • Peer Reviewed
Impact Factor: 5.67

International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(5):246-249

ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण

Author Name: रूप सिंह;  

1. शोधकर्ता, जेएनवीयू जोधपुर, अतिरिक्त विकास अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर, राजस्थान, भारत

Paper Type: research paper
Article Information
Paper Received on: 2026-08-10
Paper Accepted on: 2026-09-13
Paper Published on: 2026-09-16
Abstract:

ग्रामीण विकास भारत के सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार, आय एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को कम करना है। प्रस्तुत अध्ययन में ग्रामीण विकास की अवधारणा, आवश्यकता तथा भारत में समय-समय पर अपनाए गए विभिन्न विकास दृष्टिकोणों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में क्षेत्रीय दृष्टिकोण, बहुउद्देश्यीय दृष्टिकोण, लक्ष्य समूह दृष्टिकोण, मूलभूत आवश्यकता दृष्टिकोण तथा रोजगारोन्मुख एकीकृत दृष्टिकोण को प्रमुख रूप से विवेचित किया गया है। इन दृष्टिकोणों के माध्यम से कृषि उत्पादकता, ग्रामीण रोजगार, गरीबी उन्मूलन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास एवं सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए। अध्ययन यह स्पष्ट करता है कि ग्रामीण विकास केवल आर्थिक वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और मानव संसाधन विकास से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। भारत तथा विशेष रूप से राजस्थान के ग्रामीण परिप्रेक्ष्य में ग्रामीण विकास की आवश्यकता और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि ग्रामीण आबादी का एक बड़ा भाग आज भी कृषि, श्रम एवं सीमित संसाधनों पर निर्भर है। अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के सतत एवं समावेशी विकास के लिए कृषि के आधुनिकीकरण, रोजगार सृजन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बेहतर पहुंच तथा वंचित वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इस प्रकार प्रभावी ग्रामीण विकास न केवल ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है, बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और संतुलित सामाजिक विकास को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Keywords:

ग्रामीण विकास, सामाजिक परिवर्तन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास, ग्रामीण रोजगार, गरीबी उन्मूलन, आधारभूत सुविधाएं, सतत विकास।

How to Cite this Article:

रूप सिंह. ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(5):246-249


Download PDF