International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2026;5(4):378-383
उच्च शिक्षा के विकास में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का शिक्षा पर प्रभाव
Author Name: डॉ. शैलबाला गांधी;
Paper Type: research paper
Article Information
Abstract:
उच्च शिक्षा किसी भी समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। प्रस्तुत अध्ययन में कस्तूरबा ग्राम रूरल इंस्टीट्यूट, इंदौर की 50 छात्राओं का चयन कर इस योजना के प्रति उनकी जागरूकता, उपयोगिता तथा शैक्षणिक प्रभाव का अध्ययन किया गया। अध्ययन में साक्षात्कार अनुसूची एवं निदर्शन पद्धति का उपयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि अधिकांश छात्राएँ योजना के प्रति जागरूक हैं तथा इसे उच्च शिक्षा और बालिका शिक्षा के विकास हेतु अत्यंत उपयोगी मानती हैं।
Keywords:
उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, बालिका शिक्षा, मध्यप्रदेश शासन।
How to Cite this Article:
डॉ. शैलबाला गांधी. उच्च शिक्षा के विकास में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का शिक्षा पर प्रभाव. International Journal of Contemporary Research in Multidisciplinary. 2026: 5(4):378-383
Download PDF