International Journal of Contemporary Research In Multidisciplinary, 2025;4(6):799-805
मथुरा जनपद के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि पर स्मार्टफोन एडिक्शन का प्रभाव
Author Name: Dr. Mahesh Kumar Arya;
Abstract
वर्तमान डिजिटल युग में स्मार्टफोन शिक्षा, संचार एवं मनोरंजन का एक अनिवार्य साधन बन चुका है, परंतु इसके अत्यधिक एवं अनियंत्रित उपयोग ने "स्मार्टफोन एडिक्शन" के रूप में एक नई मनोसामाजिक समस्या को जन्म दिया है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य मथुरा जनपद के बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों में स्मार्टफोन एडिक्शन की प्रकृति एवं स्तर का अध्ययन करना तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धि पर इसके प्रभाव का विश्लेषण करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि (Descriptive Survey Method) का प्रयोग करते हुए मथुरा जनपद के विभिन्न बी.एड. महाविद्यालयों से यादृच्छिक प्रतिचयन (Random Sampling) द्वारा 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदर्श के रूप में चुना गया। आंकड़ों के संकलन हेतु "स्मार्टफोन एडिक्शन मापनी" तथा प्रशिक्षणार्थियों के पूर्व सेमेस्टर के प्राप्तांकों को शैक्षणिक उपलब्धि के सूचक के रूप में प्रयुक्त किया गया। सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु माध्य, मानक विचलन, t-परीक्षण एवं सह-सम्बन्ध गुणांक (Correlation Coefficient) का प्रयोग किया गया। परिणामों से स्पष्ट हुआ कि स्मार्टफोन एडिक्शन एवं शैक्षणिक उपलब्धि के मध्य सार्थक ऋणात्मक सह-सम्बन्ध पाया गया, अर्थात् जिन प्रशिक्षणार्थियों में स्मार्टफोन एडिक्शन का स्तर अधिक था, उनकी शैक्षणिक उपलब्धि तुलनात्मक रूप से निम्न रही। लिंग के आधार पर भी सार्थक अंतर प्राप्त हुआ। अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर शिक्षक-शिक्षा संस्थानों, प्रशिक्षणार्थियों एवं नीति-निर्माताओं हेतु उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं।
Keywords
स्मार्टफोन एडिक्शन, शैक्षणिक उपलब्धि, बी.एड. प्रशिक्षणार्थी, मथुरा जनपद, डिजिटल लत, शिक्षक-शिक्षा